मंझनपुर: जिले के सभी प्रमुख घाटों पर मौनी अमावस्या पर स्नान हुआ शुरू, एसपी ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ प्रयागराज नहीं जा पाने वाले श्रद्धालुओं स्नानार्थियों ने बुधवार भोर में ही जिले के विभिन्न घाटों पर जाकर स्नान प्रारंभ कर दिया है।पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में भोर से घाटों पर भीड़ देखी जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था के लिए उचित मात्रा में पुलिस बल तैनात है। सभी प्रकार के बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है।