मंझनपुर: महाकुंभ भगदड़ हादसे पर कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने जताया शोक, प्रशासन से कड़े कदम उठाने की की मांग
महाकुंभ में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना पर कौशांबी सांसद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, सांसद ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि घायलों को तुरंत और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।