धामपुर: नहटौर के पैजनिया मार्ग पर पपसरा की पुलिया के निकट बाइक सवार गौवंश से टकराने के दौरान गंभीर घायल
Dhampur, Bijnor | Oct 21, 2026 बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव से सिजौली निवासी दिलशाद अहमद उम्र 35 वर्ष बाइक से आ रहे थे।नहटौर के पैजनिया मार्ग पर पपसरा की पुलिया के निकट अचानक सड़क पर आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई जिससे दिलशाद गिर कर घायल हो गए। घायल को नहटौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।