बाड़ी: दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ, परिवार के बाहर सोने का उठाया फायदा
Bari, Dholpur | Jun 16, 2026 गांव नगला रायजीत में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुसे और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता सुबह लगने पर परिवार के होश उड़ गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नगला रायजीत निवासी धर्मवीर सिंह के घर मे