सागर नगर: बुजुर्ग दंपति ने SP ऑफिस पहुंचकर दिया आवेदन, कहा- बेटा व बहू गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं
उम्र के इस पड़ाव में जब बुजुर्ग मां-बाप को अपने बच्चों से सहारा मिलना चाहिए, तब उनके साथ ऐसा सुलूक हो रहा है जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए। जी हां मोतीनगर थाना क्षेत्र के सूबेदार वार्ड मछरयाई में रहने वाले हरलाल प्रजापति और उनकी पत्नी फूलाबाई ने अपने छोटे बेटे हेमराज और बहू के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ही बड़े बेटे और बहू की शिकायत दर्ज करवाई।