सागर नगर: योग दिवस पर पीटीसी ग्राउंड में सामूहिक योग अभ्यास, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- योग से जीवन दीर्घायु होता है
11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सागर के पीटीसी ग्राउंड में शनिवार सुबह 6 बजे से सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। जहां उन्होंने योग गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास किया।