सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र: गाली देने से मना करने पर युवक पर कटर से हमला
मकरोनिया थाना में आने वाले दीनदयाल नगर में आरोपी बिना किसी बात के युवक को गालियां देने लगा। युवक ने जब गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने युवक को कटर मार दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।