सागर नगर: बिहारीपुरा: छोटे भाई ने बड़े भाई की दो एकड़ जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा निवासी कैलाश राजपूत ने अपने ही छोटे भाई पर उनकी दो एकड़ जमीन पर कब्जा करने और खेती करने से जब मना किया तो उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है। कैलाश राजपूत ने शनिवार को मोतीनगर थाना पहुंचकर शिकायतकर उनकी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।