पटना ग्रामीण: सचिवालय स्थित पशुपालन विभाग में मंत्री रेणु देवी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश
सचिवालय स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में गुरुवार को विभागीय मंत्री रेणु देवी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इस मीटिंग में मंत्री रेणु देवी ने अधिकारियों से विभाग के चल रही योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मीटिंग में विभाग के सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।