पटना ग्रामीण: राजबंशी नगर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अपील,एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाकर उसे देश को समर्पित करें
राजबंशी नगर स्थित अपने आवास पर बिहार की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने आवास पर पौधारोपण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किये गये देशव्यापी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत यह पौधारोपण किया गया।इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। सम्राट चौधरी ने सभी लोगों से अपील की है कि हर एक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं