पटना ग्रामीण: हज भवन में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की हुई समीक्षा बैठक, सभी जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी हुए शामिल
राजधानी पटना के हज भवन में विभागीय सचिव मोहम्मद सोहेल की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की गई। इस मीटिंग में 38 जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शामिल हुए। विभागीय सचिव मोहम्मद सोहेल ने सभी अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से जिले में चल रही विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।