पटना ग्रामीण: गोलापर स्थित मॉडर्न आदर्श मध्य विद्यालय नशेड़ियों का बना अड्डा, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने दी जानकारी
पटना के गोलापर स्थित मॉडर्न आदर्श मध्य विद्यालय बंद होने के बाद यह स्कूल स्मैकियों और नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। दूसरे दिन जब स्कूल खोला जाता है तो अक्सर स्कूल के सीढ़ियों से और पहले तल्ले से नशीले पदार्थ के खाली डिब्बे और माचिस के भी खाली डिब्बे मिलते हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक विधानचंद्र राय ने भी मामले की जानकारी दी है।