डुमरांव: 26 जनवरी के लिए डुमरांव के राज उच्च विद्यालय के मैदान में एसडीएम, एसडीपीओ ने किया पूर्वाभ्यास
Dumraon, Buxar | Jan 24, 2025 डुमरांव के राज उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 26 जनवरी की तैयारी को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास व निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 2 बजे किया गया। स्थल निरीक्षण में एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, बीडीओ संदीप पांडेय सहित अन्य कई मौजूद रहें। कार्यक्रम में प्रखंड के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास में भाग लिया।