ग्राम सिलारी कला का एक गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है। मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाला यह परिवार आज भी कच्चे मकान में रह रहा है। परिवार ने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।