राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में शुक्रवार को “सांप के काटने तथा उससे बचाव” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईसीएमआर के स्नेक बाइट एंड प्रिवेंशन प्रोजेक्ट से जुड़े विशेषज्ञ निकुंज कनकोडिया और सिविल अस्पताल नूरपुर के हेल्थ काउंसलर अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को सर्पदंश के उपचार और बचाव की जानकारी दी। विशेषज्ञ ने कोबरा, वाइपर और क्रेट जैसे विषैले सांपों की पहचान व खतरों के बारे में बताया। साथ ही झाड़-फूंक से बचकर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
#Nurpur #NurpurCollege #SnakeBiteAwareness #SnakeBitePrevention #SnakeBite #ICMR #HealthAwareness #StudentAwareness #HimachalPradesh #HimachalNews #EducationNews #HealthEducation #Cobra #Viper #Krait #AwarenessProgram #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate