महोबा: कलेक्ट्रेट में हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने कथित लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से योगी आदित्यनाथ को 13 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसमें विशेष थाने, एसआईटी गठन और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की गई। समिति ने अंतरधार्मिक विवाह में पारदर्शिता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून लागू करने की मांग।