जलेसर: गोपालपुर अंबेडकर पार्क में मक्का की फसल दी, भीम आर्मी ने SDM जलेसर को सौंपा ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jalesar, Etah | Jul 8, 2025 तहसील क्षेत्र के गांव गोपालपुर में डाॅ.भीमराव अंबेडकर पार्क की जमीन में गांव के ही दबंगो द्वारा मक्का की फसल कर कब्जा करने की शिकायत करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नसीम अब्बास के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर SDM भावना विमल को ज्ञापन सौपा है। कब्जा न हटाये जाने पर भीम आर्मी ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।