जलेसर: बारा समसपुर में 20 वर्षीय युवती का हत्यारा प्रेमी निकला, कैंची से गला गोदा, पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jul 6, 2025 सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव में शुक्रवार को घर अन्दर हुई 20 वर्षीय युवती के मर्डर का एटा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर रविवार दोपहर सनसनी खेज खुलासा किया है युवती का हत्यारा उसका प्रेमी ही निकला है पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर आरोपी रोहित कुमार उर्फ अर्जुन कुमार पुत्र राजेश कुमार उर्फ श्याम सुंदर निवासी ताखावन को जेल भेज दिया है।