जलेसर: थाना जलेसर पुलिस ने कस्बा में चलाया सघन चेकिंग अभियान, 105 वाहनों के काटे चालान, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग
Jalesar, Etah | Jul 7, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह क्षेत्र अधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर प्रभारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बा के आगरा चौराहा पर सोमवार शाम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते हुए कुल 105 वाहनों के चालान काटे आपको बता दें कि पुलिस की चेकिंग को देख दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।