सूरजपुर: धूमधाम से मनाया गया जिले के शीतला माता मंदिर में वार्षिक महोत्सव ।
सूरजपुर नगर के शीतला माता मंदिर में मानहेरु महलवाला परिवार के द्वारा आयोजित दो दिवसीय शीतला माता महोत्सव का आयोजन धूमधाम व उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान बुधवार को माता की विधिवत पूजा-अर्चना व धोक लगाने के साथ माता को चुनरी अर्पित की गई और सवा मनी का प्रसाद लगाया गया।शीतला माता मंदिर में सूरजपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से अनुयायियों ने मत्था टेका।