अतर्रा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 25, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ब्यास के पुरवा निवासी प्रीतम पुत्र राजवीर (22 वर्ष) बाजार से पैदल अपने घर वापस जा रहा था। तभी बबेरू की ओर से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।