एकमा: एकमा पावर सब स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर चालू होने से उपभोक्ताओं को मिली राहत
Ekma, Saran | May 18, 2026 एकमा प्रखंड स्थित पावर सब स्टेशन में सोमवार को नया पावर सब स्टेशन सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया। सुबह से तकनीकी कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर को लोड देने का कार्य जारी था जिसे शाम करीब 5:30 बजे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके बाद सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।