आज दिनांक 08-06-2026 को #SPRA_MRT द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत थाना जानी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं गोपनीयता के साथ सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
#MeerutPolice
#Uppolice