सिमडेगा: वन विभाग सिमडेगा द्वारा DAV स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन कर किया पौधारोपण डीएफओ हुए शामिल
वन विभाग सिमडेगा द्वारा सोमवार को 10:00 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा में वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में डीएफओ शशांक शेखर सिंह शामिल हुए जहां पर उन्होंने कहा बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य यहां पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ,ताकि पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। इस दौरान सभी लोगों ने परिसर के अंदर फलदार पौधे लगाए।