धौलपुर: भाइयों के बीच लाठी-भाटा चला, गोद लेने के विवाद में भांजे समेत 5 घायल
जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के रजौरा कला गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-भाटा चल गया। मारपीट में एक पक्ष के रामकुमार चौहान और उनके भांजे राघवेंद्र सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैपऊ पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पता