रायसेन: भीषण गर्मी से सांची स्तूप पर छाया सन्नाटा, पर्यटकों की संख्या घटी
Raisen, Raisen | Jun 11, 2026 विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं बौद्ध धरोहर स्थल सांची स्तूप पर इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। रायसेन जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने के कारण पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। जहां सामान्य दिनों में देश-विदेश से हजारों पर्यटक सांची स्तूप और आसपास के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने पहुंचते थे।