बड़ौदा: बड़ौदा नगर परिषद का नो प्लास्टिक अभियान, 53 दुकानों पर छापा, ₹5300 जुर्माना वसूला
Badoda, Sheopur | Dec 17, 2025 श्योपुर। नगर परिषद बडौदा में आज बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक कम्पनी दरवाजा से लेकर गणेश चौक तक नो प्लास्टिक अभियान चलाया गया जिसमें बाजार में दुकानो पर छापा मारते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक को जप्त करते हुए जुर्माना किया गया।