अररिया: ठीलामोहन में एक गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Nov 15, 2024 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के ठीलामोहन गांव में एक गर्भवती विवाहिता की मौत होने से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि पति के द्वारा मारपीट की घटना महिला के साथ की गई जिसमें महिला की मौत हो गई है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से जांच में जुटी हुई है.