अररिया: मंडलकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 15, 2024 अररिया मंडलकारा में गुरुवार को देर शाम 5 बजे के करीब एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. जिसकी जानकारी मिलने पर कारा प्रशासन व अन्य बंदियों में हड़कंप मच गया. मंडलकारा अधीक्षक को जानकारी मिलने पर बंदी को पुलिस अभिरक्षा में आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक के देखरेख में बंदी का इलाज किया जा रहा है.