अररिया: कुसियारगांव के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से दो महिलाएं घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 14, 2024 अररिया पूर्णिया फोरलेन मार्ग कुसियारगांव के समीप बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से दो महिला घायल हो गई. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज जारी है.