शाहबाद: जल योजना करबाथाना में पेयजल आपूर्ति के समय 15-15 मिनट बिजली कटौती के निर्देश दिए गए
Shahbad, Baran | Mar 10, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, उपखंड शाहाबाद द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार जल योजना करबाथाना में पेयजल आपूर्ति के समय विद्युत कटौती करवाने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता, डिस्कॉम शाहाबाद को पत्र भेजा गया है।