मुरैना नगर: SAF मैदान पर रोटरी मेडिकल मिशन राहत-2 कैंप की तैयारी हुई शुरू, 26 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
स्व.श्रीमती मोहन प्यारी माहेश्वरी की स्मृति में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन राहत-2 केम्प जो 26 मार्च से 2 अप्रैल तक मुरैना शहर के SAF मैदान पर आयोजित किया जायेगा।आज गुरुवार की सुबह से बड़ा टेंट लगाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है जो दोपहर में भी चल रही थी। बताया गया की 26 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस केम्प का शुभारम्भ करने आ रहे है।