मुरैना नगर: सरकारी जमीन को अपनी बताकर व्यापारी को ठगने वाले 10 आरोपियों पर सिविल लाईन थाने में धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज
मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 9 माह की जांच के पश्चात सरकारी जमीन को अपनी बताकर विक्रय करने वाले 10 आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।सदर बजर निवासी फरियादी ने बताया की नेशनल हाइवे किनारे की सरकारी जमीन को धोखाधड़ी से अपनी बताकर 32 लाख से अधिक में बेची थी।