पूरनपुर: दिलावरपुर ईट भट्टे के पास से अपहरण, अपहृत युवक बरामद, थार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर घुंघचाई पुलिस ने अपहरण की घटना को मात्र 3 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया तथा महिंद्रा थार कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ददौल कॉलोनी निवासी रंजीत कौर ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र निरवैल सिंह (35) को अज्ञात लोगों ने दिलावरपुर भट्टे के पास इंजन का सामान आने का बहाना बनाकर बुलाकर किया अपहरण।