मंडला: नौतपा से पहले गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बाज़ार में सन्नाटा
Mandla, Mandla | May 22, 2026 नौतपा शुरू होने से पहले ही जिले में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग से 5:30 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक गर्मी का असर काफी बढ़ गया।