हुज़ूर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, सड़कों पर लगे पोस्टर
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में धर्म पूछकर की गई भारतीय पर्यटकों की हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सड़कों और चौराहों पर पोस्टर लगाकर विरोध जताया है।