हुज़ूर: भोपाल में अक्षय तृतीया पर 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2025 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल के फंदा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कुल 151 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सूत्र में बंधे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे|