बलियापुर: पर्जन्य बीएड कॉलेज में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया
बलियापुर के पर्जन्य बीएड कॉलेज में भाजपा की ओर से अटल स्मृति सम्मेलन सोमवार की दोपहर 1:00 हुआ। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने देश को सर्वोपरि माना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विचारधारा पर काम कर रहे हैं। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड निर्माण में अटल जी का योगदान अहम है।