"विकास के दावों पर जलभराव का ग्रहण! बिधियानी की सड़क बनी तालाब"
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के बिधियानी मोहल्ले में विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। सड़क पर इतना जलभराव है कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 18, 2026