सिमडेगा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिरोटोली जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
सिमडेगा की मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिराटोली जंगल में मंगलवार को 11:00 बजे पुलिस को क्षत विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला है। महिला की पहचान जयमती देते के रूप में ही बताया गया की चार दिनों से वह जंगल की ओर भटकते हुए गई थी और फांसी लगा ली थी। इधर जब शव को कुत्ते नोच रहे थे, तब इसकी सूचना स्थानी लोगों को हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी।