बहराइच: तृतीय अपर जिला जज/एनडीपीएस कोर्ट ने 3 किलो गांजा बरामदगी मामले के अभियुक्त को सुनाई 9 माह के कारावास की सजा
बहराइच तृतीया अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने शुक्रवार को वर्ष 2008 में 3 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार एक अभियुक्त के मामले में अपना फैसला सुनाया है… जिसमें कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 9 माह के कारावास और 10000 रुपयों के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। यह जानकारी शुक्रवार शाम को विशेष लोक अभियोजक प्रेम प्रकाश मिश्रा ने दी।