बहराइच: बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कतर्नियाघाट जंगल में जारी की गई एडवाइजरी, DFO ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लिखा पत्र
गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में मृत बाघिन में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर प्राणि उद्यान व सफारी पार्क को 7 दिनों के लिये बंद कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के DFO बी0 शिवशंकर ने सभी क्षेत्रीय वन अधिकारियों को पत्र जारी कर बर्ड फ्लू से बचाव के लिये विशेष सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की