बहराइच: गंगा सिंह बेली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच जिले में थाना खैरीघाट क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम को गंगा सिंह बेली दाखिला चौकसाहार के स्नेही गौतम खेत देखने गए थे। रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि वह खेत के पास मृत पड़े हैं।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि स्नेही गौतम मृत अवस्था में पड़े थे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।