बहराइच: बहराइच जिले में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा शासकीय कार्यहित जनपद में कार्यरत उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह को तहसील कैसरगंज, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैसरगंज प्रकाश सिंह को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में उप जिलाधिरकारी के पद तैनात किया गया।