विदिशा नगर: साप्ताहिक सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में एडिशनल एसपी और कोर कमेटी ने 7 मामलों की सुनवाई की
विदिशा पुलिस द्वारा सप्ताह में एक दिन सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का आयोजन किया जाता है। जिसमें एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के साथ उनकी कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल होकर जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए बुजुर्गों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुनते और उन्हें हल करते हैं इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को भी उनका पक्ष जानने के लिए बुलाया जाता है