बलरामपुर: सीएमओ ने एमएलके कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की
मंगलवार 2 बजे को सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने एम एल के कालेज सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा किया जाय। कार्यक्रमों की भौतिक तथा वित्तीय प्रगति के अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट किया जाय।