मोदीनगर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोविंदपुरी से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मोदी नगर में एटीएम कार्ड बदलकर दो लोगों द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने गोविंदपुरी से दो आरोपी संदीप और सचिन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब ₹5000 में अन्य सामान बरामद हुआ।