मोदीनगर: मोदीनगर में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पुलिस की तैयारी कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई
मोदीनगर के मोहन पार्क कॉलोनी में निखिल राठी परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने इंटर की परीक्षा दी थी। अब वह पुलिस की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की तैयारी के लिए वह मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर दौड़ लगाने जाते हैं। हापुड़ मार्ग पर जाने के दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने कान में हेडफोन लगा रखा था।