मोदीनगर: मुख्य तिराहा पर खड़ी मीडियाकर्मी की गाड़ी से चोरों ने 45000 रुपए चोरी कर लिए। चोर ने गाड़ी का शीशा पत्थर से तोड़ा
गड़ी जस्सी गांव में सत्येंद्र धामा परिवार के साथ रहते हैं। वह एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से तिराहा पर गए थे। काम करके जैसे ही वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने अपना डैक्स बोर्ड चेक किया तो उसमें रखे 45000 रुपए गायब थे। चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस के मामले की शिकायत की।