मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट
एक गांव के रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। व्यक्ति खेत पर गए थे। इसी बीच पड़ोसी आरोपी पीछे की दीवार फांदकर उनके घर में कूद गया। महिला के कमरे में जाकर उनसे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।